भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर को दिल्ली में खेला गया. यह मुकाबला टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह के लिए यादगार बन गया. उन्होंने मैच में शानदार बॉलिंग करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. बुमराह अब फुल मेंबर टीम के T20I में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले बॉलर बन गए हैं. पेसर ने यह कीर्तिमान अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले ओवर में बनाया. उन्होंने मैच में शानदार बॉलिंग करते हुए 25 रन देकर एक विकेट लिया.
IND Vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह का बूम-बूम शो, पहले ही ओवर में बनाया रिकॉर्ड
Jasprit Bumrah ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I में जबरदस्त बॉलिंग की. उन्होंने मैच में 25 रन देकर एक विकेट लिया. इस दौरान बुमराह ने T20I में फुल मेंबर टीम की तरफ से सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया.

जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान की पारी का पहला ओवर डालने आए. अपने पहले ही ओवर में उन्होंने कसी बॉलिंग. क्रीज पर मौजूद इब्राहिम जादरान उनके आगे कुछ नहीं कर पाए. इस बीच बुमराह ने उन्हें गुड लेंथ, शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ और यॉर्कर पर खूब छकाया. इस ओवर में इब्राहिम जादरान की रन बनाने की हर कोशिश नाकाम रही. बुमराह का यह ओवर मेडन रहा. इस मेडन ओवर के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर लिया. यह बुमराह का T20 इंटरनेशनल में 13वां मेडन ओवर था.
इससे पहले फुल मेंबर नेशंस की तरफ से T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा के नाम था. नगारवा ने T20I में 12 ओवर मेडन डाले थे. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच से पहले बुमराह उनकी बराबरी पर थे. बुमराह ने मैच में जब बॉलिंग की शुरुआत की, तो उन्होंने पहला ही ओवर मेडन डालकर नगारवा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
ये भी पढ़ें: नितीश रेड्डी के बॉलिंग स्पेल से गंभीर को मिलेगी राहत, भारत को जिताया दूसरा टी20
T20I में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले फुल टीमों के बॉलरT20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर टीम की तरफ से सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड अब जसप्रीत बुमराह के नाम है. बुमराह ने T20I में 13 ओवर मेडन फेंके हैं. रिचर्ड नगारवा लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 12 ओवर्स मेडल डाले हैं. भुवनेश्वर कुमार तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने T20I में 10 ओवर मेडन फेंके हैं. ब्लेसिंग मुजरबानी 9 ओवर मेडल डालकर चौथे स्थान पर काबिज हैं. बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान ने T20I में 8 ओवर मेडन डाले हैं. वह पांचवें नंबर पर हैं.
इसके अलावा, अगर T20I में ओवरऑल सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले बॉलर्स की बात करें, तो यह रिकॉर्ड युगांडा के फ्रेंको न्सुबुगा के नाम है. न्सुबुगा ने 19 ओवर मेडन डाले हैं. रवांडा के मुहम्मद नादिर ने भी T20 इंटरनेशनल में 19 ओवर मेडन फेंके हैं. केन्या के शेम न्गोचे ने T20I में 16 ओवर मेडन डाले हैं. ये सभी देश ICC के फुल मेंबर नहीं हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले













