इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए श्योर नहीं हैं Ab De Villiers (ट्विटर से साभार)
लॉकडाउन की वजह से पूरी दुनिया ठहरी हुई है. इसका असर खेल जगत पर भी है. ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिनके करियर पर इस लॉकडाउन का बड़ा असर हो सकता है. ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं एबी डीविलियर्स. डीविलियर्स साउथ अफ्रीकन टीम में वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं. इस बीच बीते दिनों खबर आई थी कि 'डीविलियर्स ने ये कहा है कि साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम की कप्तानी करने का ऑफर दिया है.' इस खबर का खंडन करते हुए एबीडी ने कहा,
''जिन भी रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मुझसे कप्तानी के लिए पूछा है, वो सभी झूठ हैं. इन दिनों किसी भी चीज़ पर यकीन करना मुश्किल है. सभी लोग सुरक्षित रहें.''
टीम में वापसी चाहते हैं एबीडी
डीविलियर्स साउथ अफ्रीका के लिए टी20 विश्वकप में वापसी करना चाहते हैं. एबीडी ने खुद ये बात कही थी कि वो आईपीएल के जरिए शॉर्टर फॉर्मेट में टीम में वापसी करना चाहते हैं. आईपीएल में वह आरसीबी टीम का हिस्सा हैं. लेकिन लॉकडाउन की वजह से आईपीएल टल गया है ऐसे में उनकी वापसी पर भी बादल छा गए हैं.
पिछले साल भी जताई थी वापसी की इच्छा डिविलियर्स ने पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप से पहले भी दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलने के इच्छा ज़ाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि वो इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्डकप के लिए उपलब्ध हैं. लेकिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम में नहीं चुनने का फैसला किया था.
ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान गिलक्रिस्ट के कारनामे की पूरी कहानी