The Lallantop

डिविलयर्स का दावा! T20 वर्ल्ड कप में हार्दि‍क होंगे टीम इंडिया के X फैक्टर

भारतीय ऑलराउंडर Hardik Pandya जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्हें लेकर पूर्व साउथ अफ्रीकी बैटर AB De Viliers ने बड़ा दावा किया है. उनके अनुसार, टीम इंडिया के लिए T20 वर्ल्ड कप में हार्दि‍क X फैक्टर साबित होंगे.

Advertisement
post-main-image
विजय हजारे ट्रॉफी में भी टॉप फॉर्म में हैं हार्दिक पंड्या. (फोटो-PTI)

T20 वर्ल्ड कप में अब सिर्फ एक महीने बचे हैं. गत चैंपियन भारतीय टीम को ख‍िताब की रक्षा के लिए कई इतिहास बनाने होंगे. अब तक T20 वर्ल्ड कप इतिहास में कोई भी टीम ट्रॉफी को रिटेन नहीं कर सकी है. साथ ही अब तक किसी भी होस्ट टीम ने ये ट्रॉफी नहीं जीती है. ऐसे में टीम इंडिया पर बड़ा दारोमदार होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर हार्दि‍क पंड्या(Hardik Pandya) बहुत अहम होने वाले हैं. ये मानना पूर्व साउथ अफ्रीकी बैटर एबी डिविलियर्स (AB De Viliers) का भी है. उन्होंने हार्दिक को टीम इंडिया का एक्स फैक्टर बताया. डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम पर चर्चा की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
डिविलियर्स ने क्या-क्या कहा?

टीम इंडिया की एनालिसिस के दौरान डिविलियर्स ने टीम में मौजूद ऑपशंस की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा,

टीम में बहुत सारे ऑलराउंडर हैं. कई प्लेयर्स हैं जो बैट और बॉल दोनों से योगदान दे सकते हैं. इस कारण टीम काफी संतुलित नज़र आती है.

Advertisement

इस दौरान डिविलियर्स ने टीम के अहम प्लेयर्स के भी नाम बताए. साथ ही उन प्लेयर्स की भी बात की, जो स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा,

अभ‍िषेक शर्मा टॉप ऑर्डर में दिखेंगे तो संजू सैमसन बतौर विकेटकीपर नज़र आएंगे. ऋषभ पंत टीम में नहीं हैं. न ही शुभमन गिल हैं और न ही यशस्वी जायसवाल और जितेश शर्मा टीम में हैं. वो थोड़ा अनलकी रहे.

उनके अनुसार, ये टीम में जगह को लेकर कंपीट‍िशन को दर्शाता है, जो सेलेक्टर्स के लिए आसान नहीं था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें : शमी का करियर खत्म? टीम सेलेक्शन की इनसाइड स्टोरी सामने आई, उनके नाम की चर्चा तक नहीं हुई!

हार्दि‍क को लेकर एबी ने क्या कहा?

डिविलियर्स के मुताबिक, हार्दिक का रोल टीम इंडिया के लिए काफी अहम होगा. हार्दिक की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा,

हार्दि‍क बहुत खास प्लेयर होने वाले हैं. वो ऐसे प्लेयर हैं, जो बैट और बॉल दोनों से मैच जितवा सकते हैं. वह किसी भी सिचुएशन में बॉलिंग कर सकते हैं. वो किसी भी ऑर्डर पर बैटिंग कर सकते हैं.

डिविलियर्स ने विपक्षी टीमों के लिए पंड्या के खतरे को उजागर करते हुए कहा, 

जब भी वो बैटिंग करने आते हैं. विपक्षी टीम यही सोचती है कि कैसे उन्हें जल्द से जल्द आउट करना है. अगर इन्होंने 3-4 ओवर बैटिंग कर ली, तो हम मैच हार जाएंगे.

उन्होंने आगे कहा, 

बॉलिंग में भी उनके साथ यही लागू होता है. जैसे ही उनके हाथ में बॉल आती है, लगता है उनके हाथों में जादू है. वो पार्टनरश‍िप को तोड़ देते हैं. सूर्या के लिए उनका टीम में होना काफी अहम है.  

शानदार फॉर्म में हैं हार्दि‍क

हार्दिक पंड्या का हालिया फॉर्म भी ये बयां करता है. विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने विदर्भ के ख‍िलाफ 3 जनवरी को जबरदस्त बैटिंग की. बड़ौदा के लिए उन्होंने 92 बॉल्स में 133 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 11 छक्के लगाए. इस पारी के दौरान 39वें ओवर में उन्होंने 5 छक्के और एक चौका लगाकर 34 रन बटोरे. इससे पहले, वह 62 बॉल्स में 66 रन पर थे. लेकिन, इस ओवर के बाद वह 68 बॉल्स में सेंचुरी तक पहुंच गए.

पंड्या ने साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ T20I सीरीज में भी शानदार बैटिंग की थी. उन्होंने 71 के औसत और 186.84 के स्ट्राइक रेट के साथ सीरीज में 142 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने दो हाफ सेंचुरी भी लगाई. वर्ल्ड कप से पहले उनके प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए भी काफी अच्छी खबर है.
 

वीडियो: हार्दिक पंड्या की तूफानी पारी, टी20 विश्वकप के लिए अच्छा संकेत है

Advertisement