'हम ऑस्ट्रेलिया में ICC इवेंट्स की वापसी को लेकर उत्सुक हैं. हमें ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2022 की मेजबानी के लिए सात शहरों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. 2020 में ICC महिला T20 विश्व कप की सफलता और दो साल के पोस्टपोन के बाद हमारी नजर 2022 T20 विश्वकप के आयोजन की योजना बनाने पर है. 12 टीमों के साथ पहले ही शुरुआती लाइनअप की पुष्टि हो गई है.'बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड को सीधे एंट्री मिली है. जबकि इनके अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश और भारत ने T20 रैंकिंग के आधार पर सुपर-12 स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसके अलावा श्रीलंका, वेस्टइंडीज़, स्कॉटलैंड और नामीबिया को चार अन्य टीमों के साथ क्वॉलिफाईंग राउंड में खेलना पड़ेगा. ये क्वॉलिफाइंग राउंड दो हिस्सों में खेला जाएगा. पहला टूर्नामेंट फरवरी के महीने में ओमान में खेला जाएगा. इसके बाद जून या जुलाई में जिम्बाब्वे में अगले क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन होगा.
T20 विश्वकप 2022 का फाइनल मैच किस ग्राउंड में खेला जाएगा?
तय हुए T20 विश्व कप 2022 के मैदान.
Advertisement

तस्वीर में 2021 T20I विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ( फोटो क्रेडिट : AP)
T20 विश्वकप 2021 की ख़ुमारी अभी उतरी भी नहीं थी कि ICC ने अगले यानी 2022 T20 विश्वकप की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जैसा कि पहले से तय था, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 2022 T20 विश्वकप की मेजबानी कर रहा है. टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल की तारीखों का ऐलान हो गया है. 16 अक्टूबर से 2022 T20 विश्वकप शुरू होने जा रहा है और फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा. बता दें कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड विश्वकप फाइनल होस्ट करेगा. जबकि सेमीफाइनल मुकाबले के लिए सिडनी और एडिलेड को चुना गया है. पहला सेमीफाइनल मैच सिडनी में 9 नवंबर को और दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. सात अलग-अलग शहरों में टूर्नामेंट के कुल 45 मुकाबले आयोजित किये जाएंगे. जिसमें सिडनी, एडिलेड और मेलबर्न के अलावा ब्रिसबेन, होबार्ट, पर्थ और कार्डिनिया पार्क जीलॉन्ग को चुना गया है. T20 विश्वकप 2022 का पूरा शेड्यूल और टिकटों की बिक्री जनवरी के महीने में शुरू होगी.
इवेंट्स के हेड क्रिस टेटली ने कहा,
Advertisement













