पश्चिम बंगाल में लगातार राजनीतिक संग्राम का दौर जारी है. TMC सांसद और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे Abhishek Banerjee और उनके परिवार से जुड़ी संपत्तियों पर बवाल शुरू हो गया है. कोलकाता म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (KMC) ने कथित अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया है. नोटिस में सात दिनों के भीतर अवैध हिस्सों को हटाने का निर्देश दिया गया है. ममता बनर्जी ने इस पर नाराजगी जाहिर की है, जबकि अभिषेक ने कहा कि वह डरने वाले लोगों में से नहीं हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई बुलडोजर एक्शन हो सकता है? इस वीडियो में जानिए KMC नोटिस का पूरा मतलब, कानून क्या कहता है और इस विवाद के पीछे की राजनीतिक हलचल कितनी बड़ी है.
अभिषेक बनर्जी के घर पर होगा बुलडोजर एक्शन? अवैध निर्माण के नोटिस पर बवाल
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से शुभेंदु सरकार एक्शन मोड में है. TMC सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे Abhishek Banerjee के घर को अवैध निर्माण से जुड़ा नोटिस मिला है. कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यह नोटिस जारी किया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











