जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट खत्म हो गया है. धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार, 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे भारत के एजुकेशन सिस्टम को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम बताया. उन्होंने सरकार को अपनी बाकी 2 मांगों की भी याद दिलाई और ये भी कहा कि इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करके धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बधाई दी.
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट खत्म, राहुल गांधी बोले, 'हमारी दो मांगें बाकी'
राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की ओर एक कदम बताया है. इसके साथ ही उन्होंने इस इस्तीफे के लिए सड़क पर प्रदर्शन कर रहे छात्र और नौजवानों को बधाई दी है. साथ ही सरकार को अपनी बाकी मांगें याद दिलाई हैं.

राहुल गांधी ने कहा,
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे एजुकेशन सिस्टम को फिर से संवारने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है. यह एक प्रतीकात्मक कदम है क्योंकि वे खुद एक प्रतीक थे लेकिन फिर भी यह बहुत बड़ा कदम है. मैं हर उस छात्र और युवा को बधाई देना चाहता हूं जो सड़कों पर उतरे और लोकतंत्र के लिए, देश के भविष्य के लिए लड़े और संविधान की रक्षा की. मुझे आप पर गर्व है. बहुत बढ़िया.
राहुल गांधी ने कहा कि यह समाज के दूसरे हिस्सों यानी किसानों, मजदूरों, गरीबों और उन सभी लोगों के लिए भी एक संकेत है जिन पर यह सरकार हमले कर रही है और जिनका दमन कर रही है. इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है.
बाकी मांगों की भी याद दिलाईराहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत सरकार के सामने तीन मांगें रखी थी. उन्होंने वीडियो में सरकार को याद दिलाया कि अभी उनकी दो मांगें बाकी हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा,
मैं सरकार को याद दिलाना चाहता हूं कि अभी 2 मांगे और बाकी हैं. प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगे. जिन लोगों ने छात्रों को पीटा या उन पर गोलियां चलाईं, उनको जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
राहुल गांधी ने 22 जुलाई को कांग्रेस हेडक्वार्टर इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार के सामने तीन मांगें रखी थी. उन्होंने नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने को कहा. दूसरी मांग के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी. और तीसरी मांग के तौर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बर्बरता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी.
वीडियो: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर DU की एडवाइजरी से सियासत गरमाई, राहुल गांधी नाराज़










