The Lallantop

‘मुझे वोट नहीं दिया तो पेट में प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे’, पूर्व BJP विधायक ने हद कर दी

Haridwar के Laksar विधानसभा क्षेत्र से BJP के पूर्व विधायक Sanjay Gupta का एक बयान वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने कहा कि जो उन्हें वोट नहीं देगा, उसके पेट में प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे और पेट फट जाएगा.

Advertisement
post-main-image
BJP के पूर्व विधायक का 'विवादित' बयान वायरल. (फोटो- )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तराखंड के लक्सर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में वोट मांगते हुए कहा कि जो उन्हें वोट नहीं देगा उसके पेट में प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे।
  • संजय गुप्ता ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराने का दावा किया और अपनी चुनावी सक्रियता को लेकर इस तरह के बयान दिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
  • पूर्व विधायक के बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो चुकी है और संजय गुप्ता आगामी चुनावों में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

‘वोट मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है.’ ये मीम उत्तराखंड के लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक संजय गुप्ता पर एकदम सटीक बैठ रही है. दरअसल, संजय गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम में जनता से वोट की अपील की, लेकिन थोड़े 'विचित्र' अंदाज में. संजय ने कहा, ‘जो मुझे वोट नहीं देगा, उसके पेट में प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे.’ पूर्व विधायक का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
'मुझे वोट नहीं दिया तो कीड़े पड़ेंगे'

संजय गुप्ता अक्सर अपने ‘बड़बोलेपन और बयानबाजी’ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार, 20 अगस्त को पूर्व विधायक के जन्मदिन के मौके पर सुल्तानपुर में कार्यक्रम रखा गया. मंच से पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कराए गए कामों को गिनाया. साथ ही आने वाले चुनाव के लिए वोट मांगते हुए कहा,

‘साफ पानी तो सब पिएंगे. पहले 20 फुट का पानी गंदा पीते थे. लेकिन जो पानी पीकर भी मुझे वोट न दे उसका पेट फटेगा. स्वच्छ पानी पीकर मैं उस मालिक को हाजिर-नाजिर करके कह रहा हूं, जो मेरा लगाया हुआ स्वच्छ और बीमारी को भगाने वाला पानी पिएगा. तो उसके पेट में प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे और पेट फट जाएगा.’

Advertisement

संजय गुप्ता उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख नेता हैं. उन्होंने साल 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में लक्सर सीट पर जीत हासिल की. इसके बाद साल 2022 के चुनाव में संजय गुप्ता को BSP के मोहम्मद शहजाद से हार का सामना करना पड़ा. अब वो एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सोनिया-खरगे ने 'वंदे मातरम' का अपमान किया? बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस ने क्या कहा?

वीडियो: CM Vijay की ये 2 मांगें मानेंगे Amit Shah, NEET और Delimitation पर क्या होगा फैसला?

Advertisement

Advertisement