The Lallantop

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर FIR, पोस्ट में लगाए चोरी के आरोप

Akhilesh Yadav daughter case: अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ कुछ लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट किए और उनपर झूठे आरोप लगाए. अब उनके खिलाफ साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है.

Advertisement
post-main-image
अदिति यादव के खिलाफ पोस्ट करने वालों पर FIR दर्ज. (फोटो-फेसबुक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ कानपुर साइबर क्राइम थाने में भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर तीन लोगों को नामजद किया गया है।
  • अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर चोरी और आपराधिक गतिविधि के झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने के लिए फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसपर प्रवीण यादव ने शिकायत दर्ज कराई।
  • पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर डिजिटल ट्रेसिंग शुरू कर दी है, जिससे पोस्ट किस डिवाइस से अपलोड हुआ यह पता लगाया जाएगा।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. ये FIR उत्तर प्रदेश के कानपुर के साइबर क्राइम थाने में की गई है. अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट किए जा रहे थे. अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

आजतक से जुड़े सिमर चावला की रिपोर्ट के मुताबिक, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी शेयर करते हुए अदिति की छवि खराब करने की कोशिश की गई. उन्होंने बताया कि पोस्ट में अदिति के खिलाफ चोरी और आपराधिक गतिविधि के गलत दावे किए गए हैं. साथ ही एक फोटो को एडिट कर शेयर किया गया है, जिससे परिवार की इमेज को ठेस पहुंची है. 

प्रवीण यादव ने क्या कहा?

शिकायतकर्ता प्रवीण यादव के मुताबिक, 9 जून को फेसबुक पर भारत कुमार पटेल नाम की आईडी से एक पोस्ट किया गया. इस पोस्ट में अदिति के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक बातें लिखी गईं. उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 

Advertisement

‘मैं उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करता हूं कि वे इस मामले में संज्ञान लें और ऐसे लोगों पर अंकुश लगाएं. साथ ही सोशल मीडिया कानून को और सख्त किया जाए जिससे लोग किसी पर अभद्र टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचें. ये मामला महिलाओं के सम्मान से जुड़ा है.’

पुलिस ने इस मामले में भारत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव को नामजद किया है. इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और 336(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस डिजिटल ट्रेसिंग कर रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि पोस्ट किस डिवाइस से अपलोड किया गया है. 

ये भी पढ़ें: 'राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों गायब', अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

Advertisement
पोस्ट में क्या लिखा था? 

प्रवीण यादव के मुताबिक सबसे पहले भारत कुमार पटेल की आईडी से पोस्ट हुआ. जिसके बाद इसे कई लोगों ने रीशेयर किया. भारत कुमार पटेल की फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, अदिति की एक लड़के के साथ तस्वीर अटैच की गई. पोस्ट में लिखा,

‘अदिति यादव लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पढ़ाई करती हैं. इसलिए कुछ दिनों से लापता चल रही हैं. सूत्रों ने बताया कि वो घर से 7 करोड़ लेकर भाग गई हैं और अपने मुस्लिम नाइजीरियन मित्र के साथ नाइजीरिया में रह रही हैं. अखिलेश यादव सरकार पर चोरी का आरोप लगा रहे जबकि उनके खुद के घर में चोर हैं.’

POST
भारत कुमार पटेल का पोस्ट. 

ये पोस्ट फेसबुक पर वायरल हुआ. जिसके बाद कुछ लोगों ने रीशेयर कर इस दावे को हवा दी तो कुछ लोग अदिति के समर्थन में आ गए. मामले ने तूल पकड़ा तो कई नेताओं ने भी इस बात पर आपत्ति जताई. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता पवन पांडेय ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि इन सब के पीछे भाजपा है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता इन पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं जो नारी सम्मान के खिलाफ है.

अखिलेश यादव ने 7 जून को उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया था कि राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की रकम गायब पाई गई है. इसी के बाद उनकी बेटी के खिलाफ ये पोस्ट वायरल हुआ. अखिलेश ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई और उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर मुख्यमंत्री योगी को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.  

वीडियो: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव ने कहा- 'साइकिल बेहतर'

Advertisement