एकनाथ संभाजी शिंदे. महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास मंत्री हैं. शिवसेना के 25 विधायकों को लेकर रातोरात गुजरात निकल गए. विधायकों के साथ सूरत के एक होटल में मौजूद हैं. इस 'बगावत' के पीछे की असली कहानी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन शिंदे के इस कदम ने महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पैदा कर दिया है. सत्ताधारी और विपक्षी विधायकों की दौड़ लगने लगी है. सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना विधायकों की बैठक बुलाई. इसके बाद पार्टी ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया.
25 विधायक लेकर गायब एकनाथ शिंदे की पूरी कहानी, जो कभी उद्धव ठाकरे के सेनापति थे
साल 2019 में भी एकनाथ शिंदे बीजेपी के साथ सरकार बनाने के पक्षधर थे. बताया जाता है कि शिंदे को एनसीपी और कांग्रेस का साथ शुरू से पसंद नहीं है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









