The Lallantop
Logo

UP: सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विरोध क्यों हुआ?

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपने विधानसभा क्षेत्र सिराथू में विरोध का सामना करना पड़ा. इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मौर्य के खिलाफ नारेबाजी हो रही है. महिलाएं दरवाजे बंद कर रही हैं. वायरल वीडियो में बहुत शोर है और शोर के बीच ‘केशव मौर्य चोर है’ जैसे नारे लग रहे हैं. इस बीच केशव प्रसाद मौर्य लोगों को चुप रहने का इशारा करते भी नजर आ रहे हैं. बीजेपी ने इसे विपक्ष का दुष्प्रचार बताया है. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement