'मेरे माता-पिता की मौत हो चुकी है, पिता सरकारी कर्मचारी थे लेकिन अभी तक पेंशन नहीं मिल पा रहा है, मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील है कि वह पेंशन न दे रहे बाबू पर कार्रवाई करें.' यह भावुक अपील उन्नाव के रहने वाले विराट मिश्र ने अपनी बहन परी मिश्रा के साथ वीडियो जारी करके की है. अपने मां-बाप को खो चुके मासूम भाई-बहन अपने स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे हैं. बार-बार दौड़ने के बाद भी सरकारी बाबू उनकी पेंशन नहीं बांध रहे हैं, जबकि डीएम ने पेंशन बनाने के आदेश दिए थे. दोनों बच्चों के लिए अब आखिरी उम्मीद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनसे अपील करते हुए दोनों बच्चों ने वीडियो जारी किया है. देखिए वीडियो.
यूपी में अनाथ बच्चों ने वीडियो बनाया, महकमा हिल गया
मासूम बच्चों के पिता की इस साल फरवरी में मौत हो गई थी, वे बीघापुर में तहसीलदार के सरकारी ड्राइवर थे. बच्चों की मां की भी मौत हो 4 साल पहले हो गई थी. अनाथ हो चुके दोनों बच्चों को अभी तक पेंशन का लाभ नहीं मिला है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















