The Lallantop
Logo

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ़्तार

हत्या की वजह जानकर आप अपना माथा पीट लेंगे.

Advertisement

कुछ दिन पहले पालघर में दो साधुओं और एक ड्राइवर की हत्या कर दी गई थी. अब ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आई है. यहां अनूपशहर इलाके के पगोना गांव में एक मंदिर के अंदर दो साधुओं के खून से लथपथ शव मिले हैं. घटना 28 अप्रैल सुबह की है. बुलंदशहर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ये पता चला है कि गांव के ही एक आदमी ने दोनों साधुओं की हत्या की है. तलवार से. उस आदमी को साधुओं ने एक-दो दिन पहले चिमटा गुम होने की वजह से डांटा था. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वो गांव से दो किलोमीटर दूर नशे की हालत में पड़ा मिला.

Advertisement

Advertisement
Advertisement