The Lallantop
Logo

फिरौती वसूलने के चक्कर में दो नाबालिगों ने दोस्त की हत्या कर दी!

दिल्ली में 10 साल के बच्चे की हत्या, क्राइम सीरियल देख बनाया प्लान.

Advertisement

दिल्ली का खजूरी खास इलाका. यहां सी-ब्लॉक स्थित श्रीराम कॉलोनी की एक मस्जिद में एक बच्चे का शव मिला. बच्चे का नाम फरहान है. उसकी उम्र 10 साल थी. मस्जिद के टॉप फ्लोर पर शव को ईंटों से दबाकर रखा गया था. पुलिस का कहना है कि दो नाबालिग दोस्तों ने हत्या कर शव को मस्जिद की छत पर छिपा दिया. दोनों हत्या के बाद अपने दोस्त के परिवार से फिरौती वसूलना चाहते थे. पुलिस ने मस्जिद के पास लगे CCTV की फुटेज खंगाली. फुटेज में फरहान गुरुवार शाम मस्जिद में जाते नजर आया. वहीं उसके साथी मस्जिद से बाहर निकलते दिखे. पुलिस ने जब उन दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि फरहान उनके साथ मोमोज खोन के लिए गया था, वहीं से कहीं चला गया. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement