The Lallantop

'14 सालों में दिल्ली की सबसे गर्म रात', नौतपा ने दिखाया अपना कहर, राहत के आसार कब?

Delhi Weather Today: कल यानी 25 मई की रात पिछले 14 सालों में दिल्ली की सबसे गर्म रातों में से एक थी. जहां अक्सर तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के नीचे हुआ करता था. कल ये बढ़कर 32.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
post-main-image
14 सालों में 25 मई की रात दिल्ली की सबसे 'गर्म रात' थी. (फोटो-आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली में 25 मई की रात 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 14 वर्षों में सबसे गर्म रातों में से एक रही, साथ ही 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान भी रिकॉर्ड हुआ।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मई में नौतपा के दौरान सामान्य से अधिक गर्म हवा और नमी के कारण दिल्ली में रात और दिन के तापमान में वृद्धि हुई, जिससे येलो अलर्ट जारी किया गया।
  • मई के अंत तक दिल्ली में प्री-मानसून बारिश की संभावना के बाद 29 मई के बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे मौसम सामान्य होगा और लोगों को राहत मिल सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है. अभी तक जहां केवल दिन में तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस होता था, वहीं अब रात में भी आराम नहीं है. कल यानी 25 मई की रात पिछले 14 सालों में दिल्ली की सबसे गर्म रातों में से एक थी. जहां अक्सर तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के नीचे हुआ करता था, कल ये बढ़कर 32.4 डिग्री सेल्सियस हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन पर अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा था. वहीं रात में भी टेंपरेचर कम नहीं हुआ, बल्कि नॉर्मल टेंपरेचर से 5.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रहा.

इसी वजह से दिल्ली में इस बार “वार्म नाइट” जैसी स्थिति बनी. आखिरी बार ऐसी स्थिति 26 मई 2012 को देखी गई थी. इसी के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. हालांकि, 29 मई के बाद से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. 

Advertisement
'25 मई से नौतपा शुरू'

Skymet की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है. सीजन के इन 9 दिनों के दौरान आमतौर पर भारत के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने चरम पर होती है. दिल्ली उसका उदाहरण रहा. हालांकि, इस बार कुछ इलाकों में नौतपा के दौरान बारिश की भी संभावना है. 28 या 29 मई से बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक बारिश की संभावना है.

ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण भारत में बारिश लगातार जारी रहेगी. Skymet भारत में मौसम और वेदर से जुड़े अपडेट देता है. मानसून से जुड़े अपडेट जानना चाहते हैं तो नीचे अटैच्ड आर्टिकल पढ़ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: मानसून आने की डेट फाइनल हो गई! जानिए तपती गर्मी से राहत कब तक मिलेगी

Advertisement
दिल्ली में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी 26 मई के लिए भी राहत की ज्यादा उम्मीद नहीं जताई है. अनुमान है कि अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि कम से कम तापमान लगभग 30 डिग्री के आसपास बना रह सकता है. इसी को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है, यानी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 27-28 मई के आसपास प्री-मानसून बारिश देखने को मिल सकती है. 29 मई के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है. इस दौरान दिल्ली की हवा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी बढ़ गया है. हवा में नमी और डस्ट मिलने की वजह से स्वास्थ्य चिंताएं बढ़ गई हैं. 

वीडियो: दिल्ली-NCR में हर तरफ धूल क्यों छाई? ये कब तक रहेगी और मौसम विभाग ने क्या बताया है?

Advertisement