पिछले एक हफ़्ते से कनाडा में एक काफ़िला चल रहा है. हज़ारों ट्रक ड्राइवर्स और आम नागरिकों का. इसे नाम दिया गया है, फ़्रीडम कॉन्वॉय. यानी आज़ादी का काफ़िला. अब ये छोटे शहरों से निकलकर राजधानी ओटावा में दाख़िल हो चुका है. लोगों ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के घर और कनाडा की संसद को भी घेर लिया है. वे अपनी मांगें पूरी होने तक वहीं बने रहने का दावा कर रहे हैं. इस नाराज़गी के बीच प्रधानमंत्री ट्रूडो और उनके परिवार को निकालकर सीक्रेट लोकेशन पर ले जाया गया है. कनाडा के ट्रक ड्राइवर्स सरकार से गुस्सा क्यों हैं? उनकी मांगें क्या हैं? उनके प्रोटेस्ट से कनाडा और अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा? और, पूरे मसले में भारतीय मूल के लोगों की क्या भूमिका है?
दुनियादारी: कनाडा में ट्रक ड्राइवर्स के प्रोटेस्ट के बीच PM जस्टिन ट्रूडो को कहां ले जाया गया?
इस प्रोटेस्ट से कनाडा और अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











