The Lallantop
Logo

फोन कर दिया गया फॉर्मेट! बिभव कुमार पर सबूत मिटाने के चार्ज भी लगाए गए

Swati Maliwal मारपीट मामले में बिभव कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब पुलिस उन पर डाटा डिलीट करने के आरोप भी लगा रही है

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM, Arvind Kejriwal) के पूर्व PA, बिभव कुमार (Bibhav Kumar) को शनिवार, 18 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने मारपीट करने के आरोप लगाए हैं. अब खबर है कि मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बिभव पर सबूत मिटाने के चार्ज भी लगाए हैं. शनिवार को बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अग्रिम जमानत (Anticipatory bail) की उनकी याचिका भी खारिज कर दी गई थी. और कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. उन पर मारपीट, आपराधिक धमकी (IPC सेक्शन 503) और किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने (IPC सेक्शन 354) के मामलों में केस दर्ज किया गया. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement