सोशल लिस्ट में आज बात लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट की. कल रात लाल किले के सामने हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को रात भर जगाये रखा. ये ब्लास्ट एक कार में हुआ था. यह धमाका सोमवार शाम करीब 6:52 बजे हुआ, जब एक धीमी स्पीड से चल रही कार Hyundai i20 ट्रैफिक लाइट पर रुकी थी. कार लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास थी. बताया जा रहा है कि कम-से-कम 8 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हुए. फिलहाल पुलिस और एजेंसियां सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही हैं. इंडिया टुडे से जुड़ीं श्रेया की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने लाल किले के सामने हुए ब्लास्ट के मामले में FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने इसमें UAPA यानि गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की धारा 16 और 18 के तहत FIR दर्ज की है, जो आतंकवादी गतिविधियों और उसके लिए सजा से जुड़ा कानून है. FIR में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 भी जोड़ी गई है. इसके अलावा, हत्या और हत्या के प्रयास की धाराएं भी FIR में शामिल की गई हैं.
सोशल लिस्ट: Lal Qila Metro Station पर Car Blast के बाद क्या बोला Social Media, Amit Shah ने क्या कहा?
सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास Hyundai i20 कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए. पुलिस ने UAPA समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोपी डॉ. उमर मोहम्मद के तार फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल और जैश-ए-मोहम्मद से जोड़े जा रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









