The Lallantop
Logo

छात्रों ने खुद बताया RRB NTPC के रिजल्ट में क्या गड़बड़ी हुई है?

ट्विटर पर #Railway, #RRB_NTPC लगातार ट्रेंड कर रहा है.

Advertisement

बीते दो दिनों में दो तस्वीरें घूम घूम कर सोशल मीडिया और खबरों में दिखाई दे रही हैं. पहली, बिहार में ट्रेन रोकते छात्र. और दूसरी तस्वीर कल शाम आई, जिसमें प्रयागराज में पुलिस हॉस्टल के कमरों के दरवाज़े बंदूक की बट से ठोक रहे हैं और उन्हें पीट रहे हैं. बीते दो दिनों से ट्विटर पर #Railway, #RRB_NTPC लगातार ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर ये हैशटैग ट्रेंड कराने वाले हैं वो छात्र हैं, जिन्होंने रेलवे भर्ती परीक्षा दी है. छात्रों के लगातार प्रदर्शन नतीजा आज ये हुआ कि कि सरकार ने रेलवे की NTPC LEVEL-2 और ग्रुप डी की परीक्षाओं पर फिलहाल रोक लगा दी है. साथ ही साथ एक कमेटी का भी गठन किया है. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement