The Lallantop
Logo

पाकिस्तान में मौलवियों के उकसावे पर भीड़ ने मंदिर तोड़ा, रहमत सलम खटक समेत 26 गिरफ़्तार

सुप्रीम कोर्ट ने भी खुद मामले का संज्ञान लिया है.

Advertisement

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं को एक बार फिर निशाना बनाया गया है. 30 दिसंबर, बुधवार को ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के करक जिले में उन्मादी भीड़ ने एक मंदिर में आग लगा दी. उसे तहस-नहस कर दिया. पाकिस्तान से आईं खबरों में बताया गया कि ये भीड़ स्थानीय कट्टरपंथी मौलवियों के उकसावे पर भड़की. इस मामले को लेकर हिंदुओं में नाराजगी है. कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. इमरान खान सरकार पर तीखे सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने भी खुद मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस ने करीब 350 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें कट्टरपंथी पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम का बड़ा नेता रहमत सलम खटक भी है. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
 

Advertisement
Advertisement