भारत दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री डॉ हुसैन आमिर अब्दुल्लाहयन ने पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओं की टिप्पणी को लेकर चिंता जताई है. हालांकि उन्होंने कहा कि ईरान आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से संतुष्ट है. पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर अरब देशों की नाराजगी के बीच अब्दुल्लाहयन 8 जून से भारत के दौरे पर हैं. उन्होंने 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अलग-अलग बातचीत की. देखें वीडियो
भारत आए ईरान के विदेश मंत्री ने पैगंबर पर क्या सवाल किया जिसका जवाब अजीत डोभाल को देना पड़ा ?
विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहयन ने पैगंबर पर टिप्पणी का मुद्दा एनएसए अजीत डोभाल के सामने उठाया था.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











