The Lallantop
Logo

पेंटागन की रिपोर्ट में चीन द्वारा अरुणाचल में गांव बनाने की बात पर भारत ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने पेंटागन की रिपोर्ट पर गौर किया है.

Advertisement

पेंटागन. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय. हाल में भारत में चीनी घुसपैठ को लेकर पेंटागन की एक रिपोर्ट आई थी. इसमें दावा किया गया था कि चीन अरुणाचल प्रदेश से लगे एक विवादित क्षेत्र में गांव का निर्माण कर रहा है. अब इस रिपोर्ट पर भारत की प्रतिक्रिया आई है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने पेंटागन की रिपोर्ट पर गौर किया है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक बयान में विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत ने न तो अपने इलाके में चीन द्वारा किसी अवैध क़ब्ज़े को स्वीकारा है और न ही उसने चीन के ऐसे ग़लत दावों को कभी माना है. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
 

Advertisement