क्या हम, भारत के लोग, भारत को, एक संपूर्ण 'बुलडोजर राज' में बदलते देखना चाहते हैं? लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था में विश्वास रखने वाले कई लोग कुछ सालों से लगातार ये सवाल करते आए हैं. उनका कहना है कि ये कहां का न्याय है कि 'बुलडोजर राज' यानी बिना कानूनी प्रक्रिया से गुजरे लोगों के घर बुलडोजर से गिरा दिए जाएं और ये कार्रवाई एक नॉर्म बन जाए. अब एक रिपोर्ट आई है जो कहती है कि पिछले 2 सालों में देश भर में कम से कम डेढ़ लाख घरों को अलग-अलग कारणों से गिरा दिया गया. इसके कारण 7 लाख से ज्यादा लोगों को मजबूरन अपने घरों से बेदखल होना पड़ा.
बुलडोजर एक्शन पर सवाल खड़े करने वाली रिपोर्ट के आकड़े देख धक्का लगेगा!
रिपोर्ट बताती है कि पिछले 5 सालों में बुलडोजर की कार्रवाई लगातार बढ़ी है और लोग बेदखल हुए हैं. इस दौरान कम से कम 16 लाख 80 हजार लोग प्रभावित हुए.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















