The Lallantop

'दोस्त' ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन मिलाया, 40 मिनट तक क्या बातें हुईं?

ईरान के बाद अमेरिका ने भी होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी का ऐलान कर दिया है. पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट करके बताया कि डॉ़नल्ड ट्रंप का उन्हें फोन आया.

Advertisement
post-main-image
नरेंद्र मोदी को डॉनल्ड ट्रंप ने किया फोन. (फोटो- India today)

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर 40 मिनट तक बात की. ये बातचीत इसलिए अहम है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बना हुआ है. ईरान के बाद अमेरिका ने भी होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी का ऐलान कर दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पीएम मोदी ने मंगलवार, 14 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट करके बताया कि डॉ़नल्ड ट्रंप का उन्हें फोन आया. इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग में महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की. इसके अलावा दोनों नेताओं ने होर्मुज के हालात पर भी चर्चा की. 

व्हाइट हाउस ने भी दोनों नेताओं की बातचीत की पुष्टि की, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 

Advertisement

मेरे दोस्त राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का फोन आया. हमने अलग-अलग क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई अच्छी प्रगति की समीक्षा की. हम हर क्षेत्र में अपनी वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमने पश्चिम एशिया के हालात पर भी चर्चा की और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला और सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया.

modi
नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करके जानकारी दी है. (फोटो- India Today)

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों नेताओं की बातचीत को ‘सकारात्मक और उपयोगी’ बताया. NDTV से बात करते हुए गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को नियमित रूप से अपडेट देते रहते हैं. पश्चिम एशिया की घटनाओं के साथ-साथ ट्रंप ने अमेरिका-भारत के बीच वाशिंगटन में हो रही कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी.

बता दें कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर हवाई यात्रा, शिपिंग और गैस सप्लाई जैसे सेक्टरों पर पड़ा है. इसके पीछे बड़ी वजह होर्मुज (Strait of Hormuz) का लगभग बंद होना है. ये वो रास्ता है, जहां से भारत के करीब 40 फीसदी कच्चे तेल आयात का होता है.

Advertisement

ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते की सीजफायर जारी है. बीते दिनों दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत भी की, लेकिन वार्ता विफल रही और कोई समझौता नहीं हो पाया.

वीडियो: ईशान किशन ने बल्ले से बरसाई आग, राजस्थान रॉयल्स को जमकर धोया

Advertisement