The Lallantop
Logo

दुनियादारी: ब्रिटेन में राजशाही और सरकार की ऐसी फजीहत शायद ही कभी हुई होगी

MI5 की चेतावनी का मतलब क्या है?

Advertisement

साल था 2019. तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे चीनी मूल की एक वकील की शान में कसीदे पढ़ रहीं थी. थेरेसा मे ने उसको ‘पॉइंट ऑफ़ लाइट’ अवॉर्ड भी दिया था. वकील का नाम, क्रिस्टीन ली. कट टू 2022. ब्रिटेन की डोमेस्टिक इंटेलिजेंस एजेंसी MI5 एक अलर्ट जारी करती है. बकौल अलर्ट, एक वकील चाइनीज़ कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) की शह पर ब्रिटेन के नीति-निर्माता सांसदों को प्रभावित कर रही है. वकील का नाम, क्रिस्टीन ली. दो साल, अंतर बेमिसाल. एक समय तक सत्ता के गलियारों में पैठ रखने वाली क्रिस्टीन ली ब्रिटेन के लिए ख़तरा बन गईं है. थेरेसा मे ने जो अवॉर्ड 2019 में दिया था, अलर्ट जारी होने के बाद उसे भी वापस ले लिया गया है. MI5 की चेतावनी का मतलब क्या है? क्रिस्टीन ली की असली कहानी क्या है? और, इस मामले में भारत का नाम क्यों आ रहा है?

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement