लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी के भाषण को लेकर विपक्ष ने उनकी तीखी आलोचना की है. विपक्ष का कहना है कि PM ने संसद में मणिपुर के मुद्दे पर बात करने की जगह सदन का इस्तेमाल चुनावी भाषण देने के लिए किया. प्रधानमंत्री ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण दिया था. भाषण पूरे 2 घंटे 13 मिनट चला. अपने भाषण के शुरुआती 90 मिनट में पीएम ने मणिपुर पर कुछ नहीं कहा. विपक्ष लगातार मणिपुर पर चर्चा को लेकर नारे लगा रहा था. पीएम में मणिपुर पर भी बोल मगर भाषण के बीच में राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसद सदन से वॉकआउट कर गए. पीएम के भाषण के बाद अब विपक्ष की ओर से बयान आ रहे हैं. विपक्ष अब क्या कह रहा है जानने के लिए देखें वीडियो.
PM मोदी की 2 घंटे 13 मिनट वाली स्पीच पर मनोज झा, नीतीश कुमार ने क्या सुना डाला?
विपक्ष ने कहा कि सदन का इस्तेमाल चुनावी भाषण देने के लिए किया गया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)














