The Lallantop
Logo

महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या मामले में CBI की चार्जशीट में क्या निकला?

20 सितंबर को महंत का शव आश्रम से मिला था.

Advertisement

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में CBI ने चार्जशीट फाइल कर दी है. शनिवार 20, नवंबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBI ने माना है कि महंत नरेंद्र गिरि की मौत हत्या, नहीं बल्कि आत्महत्या थी. जांच एजेंसी ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत के लिए तीन लोगों उनके चेले आनंद गिरि के अलावा आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को जिम्मेदार बताया है. CBI ने आरोप लगाया है कि इन तीनों ने ही सुनियोजित साजिश के तहत महंत नरेंद्र गिरि को उकसाया था. CBI ने IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और 120 बी (अपराधिक षड्यंत्र रचने) के तहत तीनों पर मामला दर्ज किया है. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement