दी लल्लनटॉप शो में-
आज पूरे दिन एक वाक्यांश, कीवर्ड बना रहा- कांग्रेस की पहली लिस्ट. लिस्ट अब आई, तब आई के बीच शाम साढ़े 7 बजे के करीब कांग्रेस ने 39 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया. इस लिस्ट में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, नगालैंड, सिक्किम और मेघालय से कुछ कैंडिडेट्स के नाम हैं. 2 बड़े नाम इस लिस्ट में रहे- केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ की राजनादगांव सीट से राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल. राहुल 2019 में भी वायनाड से चुनाव लड़े था और जीते भी थे. हालांकि उसी साल राहुल पुराने गढ़ अमेठी से चुनाव हार गए थे. इस बार भी ये सस्पेंस बना हुआ है कि वो अमेठी से चुनाव में उतरेंगे या नहीं.
दी लल्लनटॉप शो: कांग्रेस की पहली लिस्ट, अंदर की कहानी क्या?
शाम साढ़े 7 बजे के करीब कांग्रेस ने 39 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)













