दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi cm arvind kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद उनका पहला रिएक्शन सामने आया है. 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था. 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की सुनवाई से पहले मीडिया ने उनसे सवाल किए जिस पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है. चाहे मैं अंदर (जेल) रहूं या बाहर. इसके बाद अरविंद केजरीवाल को ED अधिकारी अपने साथ ले गए. उनके इस बयान के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद आम आदमी पार्टी समर्थक तालियां बजाने लगे. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.
गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरा जीवन देश के लिए समर्पित'
Arrest होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है. इससे पहले 21 मार्च को ED ने उनके घर से गिरफ्तार किया था.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












