The Lallantop

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

Ujjain के Mahakaleshwar Mandir के परिसर में आग की खबर है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मंदिर के कंट्रोल रूम के ऊपर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी सिस्टम की बैटरी फटने से आग लगी है.

Advertisement
post-main-image
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आग लगने की खबर है. (इंडिया टुडे, फाइल फोटो)

उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) मंदिर परिसर में आग लगने की खबर आई है. बताया जा रहा है कि मंदिर के शंखद्वार के एक ऑफिस में आग लगी है. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं. और आग बुझाने के काम में जुट गई.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शुरुआती जानकारी के मुताबिक मंदिर के कंट्रोल रूम के ऊपर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी सिस्टम की बैटरी फटने से आग लगी है.  आग लगने की सूचना मिलने के बाद जिले के कलेक्टर और SP भी मौके पर पहुंच गए हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है.

आग लगने से मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 अप्रैल को 12 बजे महाकाल मंदिर स्थित फैसिलिटी सेंटर के ऊपर बने प्रदूषण बोर्ड के कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं. आग लगते ही मंदिर में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. टीमें तत्काल मौके पर पहुंची जिसके चलते आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने की वजह से मंदिर परिसर के आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल देखा गया. स्थानीय लोगों ने बतााय कि अगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था. 

Advertisement
गेट नंबर एक को किया बंद

बता दें कि उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में हर दिन हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं. आगजनी की घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एहतियात के तौर पर प्रशासन ने मंदिर के गेट नंबर एक को बंद कर दिया है. ताकि श्रद्धालु अंदर ना आ सकें. अफसरों ने बताया कि ये इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है.  मंदिर का कोई भी कर्मचारी या मंदिर में मौजूद कोई भी श्रद्धालु किसी भी प्रकार से हताहत नहीं हुआ है. सब लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. लेकिन फायर ब्रिगेड और सुरक्षा दल मौके पर मौजूद हैं. मंदिर के गेट नंबर एक की ओर आग लगी थी. इसलिए उस रास्ते को बंद कर दिया गया है. लेकिन बाकी बचे रास्ते श्रद्धालुओं के लिए खुले हुए हैं. 

वीडियो: उज्जैन के बाटिक आर्ट फैक्ट्री में कैसे बनती है बेडशीट, सूट, साड़ी ?

Advertisement

Advertisement