The Lallantop
Logo

50 घंटे की पूछताछ के बाद पीयूष जैन अरेस्ट, 257 करोड़ कैश, कई किलो सोना, प्रॉपर्टी पेपर्स बरामद

आयकर विभाग की एक टीम पीयूष जैन के कन्नौज स्थित पैतृक आवास पर भी पहुंची.

Advertisement

पीयूष जैन को सीजीएसटी एक्ट की धारा-69 के तहत गिरफ्तार किया गया है. गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि छापामारी की कार्रवाई के दौरान इत्र कारोबारी के घर के अंदर एक बड़ा तहखाना मिला और 16 बेशकीमती प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले. इनमें कानपुर में 4, कन्नौज में 7, मुंबई में 2, दिल्ली में 1 और दुबई की 2 प्रॉपर्टी के दस्तावेज शामिल हैं. रविवार को आयकर विभाग की एक टीम पीयूष जैन के कन्नौज स्थित पैतृक आवास पर भी पहुंची, जहां 18 लॉकर और 500 चाबियां मिलीं. कुल मिलाकर अब तक 120 घंटे की कार्रवाई में पीयूष जैन के ठिकानों से 257 करोड़ रुपए कैश और कई किलो सोना बरामद हुआ है. हालांकि, छापामारी की कार्रवाई और बरामदगी को लेकर जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) की तरफ से अधिकृत जानकारी आनी अभी बाकी है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement