प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की.राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने किसानों से घर वापस लौटने की अपील की. इस ऐलान के बाद लोगों ने खुलकर प्रतिक्रिया दी. ज्यादातर लोगों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया. वहीं सरकार के ही कुछ समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की. इस बीच कंगना रनौत की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने अपने इंस्टा पर दो स्टोरी पोस्ट की. उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी को दुखद और शर्मनाक बताते हुए जो लिखा, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.
कृषि कानून की वापसी पर कंगना की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- तानाशाही ही एकमात्र संकल्प!
कंगना ने इंदिरा गांधी को भी याद किया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










