आज सुबह ख़बर आई कि भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC की रैंकिंग में कमाल कर दिया. बुधवार, 15 फरवरी को ICC ने ताज़ा रैंकिंग जारी की और टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन गई. लिमिटेड ओवर क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट्स में, यानी वन-डे और टी-20 में, भारत पहले से ही नंबर-एक टीम थी और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर टेस्ट फॉर्मेट में भी भारत नंबर-1 पर आ गई. ये सुबह की ख़बर है. शाम तक ख़बर यही थी, लेकिन फिर शाम आते-आते टीम वापस दूसरे नंबर पर आ गई. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में धुआंधार जीत दर्ज करने के बाद भारत के टेस्ट में 115 पॉइंट्स हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया के 111 पॉइंट्स. हेडलाइनें बनीं कि क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय टीम एक ही वक्त पर तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 के पायदान पर हो गई है. लेकिन शाम तक सब बदल गया. बताया जा रहा है कि तकनीकी ख़ामी की वजह से ऐसा हुआ. शाम आते-आते वेबसाइट पर ऑस्ट्रेलिया के 126 पॉइंट्स दिखाने लगे और इसी के साथ टेस्ट रैंकिंग में विश्व नंबर 1 बन गया. देखिए वीडियो.
ICC ने टीम इंडिया के साथ बड़ा खेल कर दिया
नई बटालियन के लिए एक अतिरिक्त सेक्टर हेडक्वार्टर भी बनाया जाएगा.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















