पुरानी पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को लेकर एक बार फिर से बवाल शुरू हो गया है. इस बार ये मुद्दा हरियाणा (Haryana) में गरमाया है. रविवार 19 फरवरी की सुबह हजारों की संख्या में कर्मचारी पंचकूला में इकट्ठा हुए और सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग करने लगे. राज्य सरकार ने बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया. राज्य की भाजपा सरकार का कहना है कि ये प्रदर्शन बजट सत्र से एक दिन पहले किया गया है. इस घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ हैं, लेकिन प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनका आंदोलन गैर राजनीतिक है. और सरकार ने उनकी मांग नहीं सुनी तो वे सरकार बदल देंगे.
हरियाणा में OPS पर बवाल, सरकारी कर्मचारियों पर चली लाठियां
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनका आंदोलन गैर राजनीतिक है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















