Salman Khan की Maatrubhumi के सितारे भले ही गर्दिश में हों, मगर सलमान तो सुर्खियों में बने ही रहते हैं. एक तरफ़ जहां सरकारी काट-छांट ने Maatrubhumi से जुड़ी फैन्स की उम्मीदें तोड़ दी हैं. वहीं, दूसरी तरफ़ उनकी नई एड फिल्म सीरीज़ लोगों को बड़ी पसंद आ रही है. SuperMoney UPI के एड्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. कुछ लोग इनमें सलमान के नेचुरल स्वैग और विट की तारीफ़ कर रहे हैं, तो कुछ लोग कह रहे हैं, कि चंद सेकेंड के ये विज्ञापन Sikandar सहित उनकी पिछली कुछेक फिल्मों से ज्यादा एंटरटेनिंग हैं.
सलमान खान के नए एड ने बवाल मचा दिया, लोग बोले "इतनी एक्टिंग सिकंदर में कर लेते..."
इस एड फिल्म सीरीज़ में सलमान का स्वैग और मेटा रेफरेंस देख फैन्स बोले- "सही डायरेक्टर मिल जाए, तो भाई तोड़फोड़ मचा देंगे."


ये तीनों एड कमर्शियल्स हैं भी रियलिस्टिक. इनमें सलमान की उन बातों को शामिल किया गया है, जिनके लिए वो मशहूर या फिर यूं कहें कि ‘बदनाम’ हैं. जैसे मनमौजी मिज़ाज और ऑन स्पॉट स्क्रिप्ट में बदलाव. इनमें सलमान किसी किरदार की तरह नहीं, बल्कि बिल्कुल अपने ही रंग में नज़र आ रहे हैं. उसी बेधड़क अंदाज़ में जिसने उन्हें फैन फेवरेट स्टार बनाया.
इनमें से एक एड में वो ‘सुपरमनी’ को ‘सुपरमैन’ बोल देते हैं. और फिर रीटेक दिए बग़ैर ही डेज़र्ट ATV पर साथ बैठी हीरोइन को लेकर सेट से निकल जाते हैं.
इंस्टाग्राम पर उनके इस एड पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. द फिल्मी गाय नाम के एक यूज़र ने लिखा,
“भाई की शक्तियों का बिल्कुल सही इस्तेमाल.”

बीइंग मुजाहिदुल नाम के यूज़र ने लिखा,
“बेटर दैन सिकंदर.”

रेडिट पर एक यूज़र ने लिखा,
“फाइनली, कोई तो जानता है कि सलमान को कैसे प्रेज़ेंट करना है.”

एक यूज़र ने लिखा,
“अब भी भाई की कॉमिक टाइमिंग कमाल है. राज & डीके की फिल्म के लिए सलमान परफेक्ट हैं. मगर मुझे पक्का यक़ीन है कि ऐन वक्त पर वो इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर देंगे.”

एक यूज़र ने लिखा,
“इतनी और ऐसी एक्टिंग सिकंदर में कर लेते, तो मां कसम, मज़ा आ जाता. कुछ सेकेंड के ऐड में भाई का ये जलवा है. सही डायरेक्टर मिलने की देर है बस. फिर भाई तोड़फोड़ मचा देंगे. किंग विंग, धुरंधर वुरंधर... सब निपट जाएंगे.”

दूसरे एड में सलमान कैमल ब्राउन शॉर्ट्स में टक इन की हुई ब्लू शर्ट और ब्लैक शेड्स पहने हुए हैं. वो दबंग के चुलबुल पांडे वाले अंदाज़ में बोल रहे हैं. शॉट अप्रूव होते ही सलमान कहते हैं, 40 साल से यही कर रहा हूं.
कमेंट सेक्शन में एक यूज़र ने लिखा,
"मुझे ये एड्स बहुत पसंद आए. इन्हें बनाने वाले शख्स और भाई को सैल्यूट है."

एक और यूज़र ने कमेंट किया,
“सलमान की सुपरहीरो मूवी के लिए अच्छी तैयारी है ये.”

बहुत कम स्टार्स होते हैं, जिन्हें लगातार क़ामयाब होते देखना लोग इतनी शिद्दत से चाहते हैं. सलमान वही शख़्स हैं. एक सुर में लोग ये कह रहे हैं कि सलमान को सही डायरेक्टर ही ज़रूरत है. और फिर बॉक्स ऑफिस उन्हीं का है. बहरहाल, फिलहाल तो उनकी ‘मातृभूमि’ उलझी हुई है. इसकी रिलीज़ पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इस निराशा के बीच वामसी पैडिपली वाली एक्शन फिल्म SVC63 फैन्स के लिए उम्मीद की किरण की तरह है. सलमान 18 अप्रैल से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट नयनतारा को कास्ट किया गया है. अनिल कपूर और अरविंद स्वामी के भी इससे जुड़ने की ख़बरें हैं. इसके बाद सलमान के राज एंड डीके की सुपहीरो फिल्म करने की भी खबरें हैं.
वीडियो: क्या सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म सिर्फ एक अफवाह थी?





















