दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने एक हफ्ते के लिए स्कूलों को बंद कर दिया है. सोमवार, 15 नवंबर से अगले एक हफ्ते के लिए स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि ऑनलाइन क्लास चलती रहेगी. वहीं 14 से 17 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है. एक हफ्ते तक दिल्ली के सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, लेकिन वर्क फ्रॉम होम चलता रहेगा. वहीं प्राइवेट ऑफिसों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है.ये फैसले प्रदूषण के मामले में की गई इमरजेंसी मीटिंग में किए गए. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन फैसलों जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हम संपूर्ण लॉकडाउन के तौर तरीकों पर भी विचार कर रहे हैं. देखिए वीडियो.
दिल्ली में अब किस वजह से स्कूल और सरकारी दफ्तर कर दिए बंद?
सरकार कर रही सम्पूर्ण लॉकडाउन पर विचार!
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












