The Lallantop
Logo

ICMR को कोरोना रैपिड टेस्ट किट 2.5 गुना महंगे दाम पर क्यों बेचे गए?

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट में झमेला हो गया है.

Advertisement

कोरोना वायरस रैपिड टेस्ट किट को बेचने और खरीदने वालों के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में झमेला हो गया है. इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR) को बेचे गए किट में ज्यादा दाम लिए जाने का पता चला है. कोर्ट ने कहा है कि भारत में आयात के बाद प्रति किट इसकी कीमत 245 रुपये ही है, लेकिन ICMR को 600 रुपये प्रति किट बेचा गया है. इस तरह ये करीब 2.5 गुना ज्यादा महंगा हो गया. जस्टिस नज्मी वजीरी ने कीमत 33 फीसदी कम करते हुए 600 रुपये से घटाकर 400 रुपये प्रति किट करने का निर्देश दिया.

Advertisement
     

Advertisement
Advertisement