बुलंदशहर: बसपा की जगह भाजपा को वोट देने पर उंगली काटने वाले की सच्चाई जान लीजिए
पवन कुमार के भाई ने बातचीत में सबकुछ बता दिया है.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक आदमी ने अपना अंगूठा काट लिया. कारण सिर्फ इतना था कि उन्होंने हाथी की जगह कमल का निशान दबा दिया था. अंगूठा काटने वाले शख्स का नाम है पवन कुमार. उम्र 25 साल. गुरुवार 18 अप्रैल को बुलंदशहर के अब्दुल्ला हुलासनपुर गांव में वोट देने गए थे. खबर थी कि बसपा की जगह बीजेपी को वोट दे देने के कारण उन्होंने अपना अंगूठा काट लिया. अब हमें इसी खबर से जुड़ी कई और बातें भी पता चली हैं. और सारी बातें बताई हैं खुद पवन के भाई ने विनोद कुमार ने. देखिए वीडियो.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









