कोरोना: पिता की मौत के बाद बेटे ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया
इलाके के तहसीलदार ने अंतिम संस्कार किया.
Advertisement
भोपाल में एक शख्स की कोरोना वायरस से मौत हो गई. उनके बेटे ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. इसके बाद तहसीलदार ने मृतक का दाह संस्कार किया. जानकारी के अनुसार, शुजालपुर के एक व्यक्ति को लकवे के अटैक के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 14 अप्रैल को वे कोरोना पॉजीटिव पाए गए. इसके बाद उन्हें चिरायु अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. मध्य प्रदेश सरकार ने इस अस्पताल को कोरोना के इलाज के लिए तय कर रखा है. 20 अप्रैल को उनकी कोरोना से मौत हो गई. शव को मॉर्चरी में रखा गया. और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की गई. पूरी खबर देखें वीडियो में
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








