मध्य प्रदेश का इंदौर. यहां का टाटपट्टी बाखल इलाका. बीते दिनों इस इलाके में कोरोना के मरीज़ों की पहचान करने गई डॉक्टर्स की टीम पर पथराव हुआ था. टीम में डॉ तृप्ति कटदरे और डॉ ज़ाकिया सईद शामिल थी. अब एक बार फिर इन्हीं दोनों डॉक्टर्स और पथराव वाले इलाके से एक और खबर आई है. नई खबर सुकून देने वाली है. दरअसल, इस इलाके के 48 लोग 21 अप्रैल को जब क्वारंटीन सेंटर से वापस लौटे, तो इन्हीं दोनों डॉक्टर्स ने उन लोगों का स्वागत किया. सभी लोगों को पौधे दिए. पूरी खबर देखें वीडियो में.