The Lallantop
Logo

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आदर्श शास्त्री और अल्का लांबा को टिकट दिया

केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने पहली लिस्ट में किसी के नाम का ऐलान नहीं किया.

Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 18 जनवरी यानी शनिवार रात 54 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. इनमें 32 नए चेहरे हैं. 15 पूर्व विधायकों को भी टिकट मिला है. लोकसभा चुनाव लड़ चुके सात में से तीन नेताओं को विधानसभा का टिकट मिला है. अलका लांबा, अरविंदर सिंह लवली, कृष्णा तीरथ और राजेश लिलोठिया को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में उतारा है. हालांकि कांग्रेस ने भी बीजेपी की तरह नई दिल्ली सीट से सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. हो सकता है कि दूसरी लिस्ट में केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार उतारे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement