कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव (loksabha election 2024) के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है, जिसमें 45 नाम शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि पार्टी ने राजस्थान में नागौर सीट अपने सहयोगी दल RLSP के लिए छोड़ दी है. 23 मार्च की रात जारी की गई इस सूची में पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल हैं. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जबकि अजय राय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए वाराणसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ हुए विवाद के बाद चर्चा में आए दानिश अली को उत्तर प्रदेश के अमरोहा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है. अन्य निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के बारे में अधिक जानने के लिए वीडियो देखें.
कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और बनारस से अजय राय को टिकट
Loksabha election के लिए कांग्रेस ने शनिवार 23 मार्च को चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 11 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश के 45 नाम हैं. अब तक पार्टी 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












