भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है. हालांकि, इस सीट पर बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करणभूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. BJP ने कैसरगंज के साथ रायबरेली से भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर देश की कुछ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इसे लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों ने धरना भी दिया था. ये मामला अभी कोर्ट में है. बेटे के टिकट मिलने पर बृजभूषण शरण ने क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो-
BJP ने कैसरगंज सीट से बृजभूषण सिंह का पत्ता काटा, बेटे को टिकट मिलने पर क्या बोले?
बृजभूषण के बेटे करणभूषण सिंह डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं. डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी से बिजनेस और कानून की पढ़ाई कर चुके हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












