बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार TRE 3 परीक्षा रद्द कर दी है. 15 मार्च को बिहार TRE 3 परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. इसके बाद BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण (TRE 3) को रद्द करने का निर्णय लिया है. मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने माना कि परीक्षा का पेपर पहले ही गिरोह के पास पहुंच गया था. EOU ने सारे सबूत आयोग को दिए हैं. परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BPSC ने अपने बयान में कहा था कि 16 मार्च को EOU ने परीक्षा को लेकर जानकारी साझा की थी. पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिए EOU की गठित टीम ने 15 मार्च की सुबह हजारीबाग स्थित कई स्थानों पर छापेमारी की थी. जहांं पेपर लीक करने वाले गैंग के सदस्य होटल में प्रोजेक्टर लगाकर लगभग 270 परीक्षार्थियों को उत्तर रटवा रहे थे. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.
पेपर लीक के बाद BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 3 रद्द की
बिहार लोक सेवा आयोग ने पेपर लीक के चलते शिक्षक भर्ती की तीसरे चरण की परीक्षा रद्द कर दी है. आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण (TRE 3.O) की परीक्षा 15 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












