The Lallantop
Logo

‘सांप्रदायिक राजनीति का दिया बुझने….’ अखिलेश यादव का कांवड़ यात्रा नेमप्लेट पर बड़ा बयान

Monsoon Session: सपा सांसद अखिलेश यादव ने नीट समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा है. अखिलेश ने कहा कि यह सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी.

Advertisement

सोमवार से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है. सत्र की शुरुआत से ही एक बार फिर से नीट पेपर लीक के मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया है. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले पर सुनवाई जारी है. लोकसभा में सपा सांसद अखिलेश यादव ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सराकर को घेरा है. साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कांवड़ मार्ग पर स्थित भोजनालयों को मालिक का नाम प्रदर्शित करने के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर रोक लगाने पर भी प्रतिक्रिया दी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा की "... जैसे दिया बुझने से पहले फड़फड़ाता है, ये सांप्रदायिक राजनीति का दिया फड़फड़ा रहा है इसलिए ऐसे फैसले ले रहे हैं... सांप्रदायिक राजनीति खत्म होने जा रही है इसका दुख भाजपा को है."

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement