साउथ दिल्ली के आया नगर में एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उस पर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई. मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है. सोमवार, 14 सितंबर की सुबह 10:30 बजे वारदात को अंजाम दिया गया. विजय जब जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी दो अज्ञात लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस ने उनकी तलाशी शुरू कर दी है.
साउथ दिल्ली में जिम ट्रेनर की बेरहमी से हत्या, कई गोलियां शरीर चीर कर निकल गईं
Delhi Aya Nagar Murder: साउथ दिल्ली के आया नगर में एक जिम ट्रेनर की 10-12 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी गई. वारदात के वक्त मृतक जिम से बाहर निकल रहा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतक विजय 'द परफेक्ट जिम' में ट्रेनर थे. उनकी उम्र 28 साल बताई गई है. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना हंसा चौक के पास हुई. सुबह जब विजय जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी दो लोगों ने उन पर 10 से 12 राउंड फायरिंग की. रिपोर्ट के मुताबिक कई गोलियां विजय के शरीर को चीरते हुए निकल गईं.
आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठनवारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए. मौके पर मौजूद कुछ लोग विजय को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई. उधर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. जांच करने वाले अधिकारी घटनास्थल से मिले सबूतों की भी जांच कर रहे हैं. CCTV कैमरा खंगाल रहे हैं.
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी से ठीक पहले क्या हुआ था. क्या पीड़ित और संदिग्ध एक-दूसरे को जानते थे? फिलहाल, हत्या की वजह का जानने की कोशिश की जा रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: साउथ दिल्ली मर्डर केस: मृतक रतन कुमार के शरीर से 69 गोलियां निकलने का दावा
पुरानी रंजिश के कारण वारदात को दिया अंजाम?आजतक के सीनियर रिपोर्टर अरविंद ओझा ने बताया है कि इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश का मामला भी माना जा रहा है. इस इलाके में दो गुटों के बीच आपसी रंजिश चल रही है. बीते कुछ सालों में 3 लोगों की इसी कारण हत्या हो चुकी है. एक साल पहले आया नगर में ही एक शख्स की लगभग 70 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी.
बता दें कि आया नगर में 30 नवंबर 2025 को 52 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक रतन कुमार लोहिया पर 5 बदमाशों ने कार में से 72 राउंड फायरिंग की थी. उनके शरीर से 69 गोलियां निकलीं थीं.
वीडियो: हॉर्मुज़ संकट गहराया, ईरान-खाड़ी देशों की बैठक टली, सऊदी ने तेल पाइपलाइन क्यों बंद की?












