The Lallantop
Logo

RO/ARO Paper रद्द होने के बाद अखिलेश और प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना

2 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने ट्वीट कर RO/ARO परीक्षा रद्द करने का एलान किया. साथ ही योगी आदित्यनाथ ने दोषियों को चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी 2024 को आयोजित आरओ-एआरओ परीक्षा (RO/ARO Paper) रद्द कर दी गई है. अब यह परीक्षा छह महीने के भीतर दोबारा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा को लेकर बार-बार पेपर लीक के आरोप लगते रहे हैं. आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद विपक्ष ने योगी सरकार पर सवाल उठाये हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि छात्रों के विरोध के बाद उत्तर प्रदेश में RO/ARO की परीक्षा भी रद्द हो गई. इससे युवाओं का युवाओं का उत्साह मरता है, उनके हौसले टूटते हैं, इसकी भरपाई कौन करेगा? वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर लिखा, ये युवाओं की जीत है और आगामी चुनाव में भाजपा की हार का एक और पक्का संदेश. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement