The Lallantop
Logo

राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही इमरान प्रतापगढ़ी ने आगे का प्लान बताया?

इमरान ने बताया कांग्रेस पार्टी का अगला प्लान.

Advertisement

मोदी सरनेम केस में बड़ा फैसला आया है. राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. शुक्रवार, 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली सजा के निलंबन की याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी के विरोध में दलीलें दे रहे शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी से पूछा कि अदालत ने अधिकतम सजा देने के क्या ग्राउंड दिए हैं. कम सजा भी तो दी जा सकती थी. उससे संसदीय क्षेत्र की जनता का अधिकार भी बरकरार रहता. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई सजा के फैसले पर रोक लगा दी. हमारे साथी हिमांशु ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से बात की. इमरान ने बताया कांग्रेस पार्टी का अगला प्लान. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement