The Lallantop

अफ्रीका से लौटा पिता नाबालिग बेटी का रेप करता रहा, बार-बार खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां

पीड़िता ने अपनी मां को पिता के इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया तो उसने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की. इसके बाद आरोपी के खिलाफ POCSO और रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
post-main-image
गुजरात में एक शख्स ने अपनी ही नाबालिग बेटी का रेप किया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नाबालिग बच्ची ने अपनी मां को पिता द्वारा किए गए कई बार बलात्कार की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO और रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
  • पिता द्वारा बेटी के साथ बलात्कार का सिलसिला तब शुरू हुआ जब मां अपनी नौकरी के लिए सुबह घर से निकल जाती थीं और आरोपी ने बेटी को गर्भनिरोधक गोलियां खाने के लिए मजबूर किया।
  • मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और इसके बाद आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगा, पर उसे जल्द ही पकड़ लिया गया।
author-image
ब्रिजेश दोशी

गुजरात के नवसारी जिले में एक पिता ने कथित तौर पर अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी का कई बार रेप किया. आरोपी ने अपने अपराध को छुपाने की भी पूरी कोशिश की. आरोप है कि उसने नाबालिग बच्ची को बार-बार गर्भनिरोधक गोलियां खाने के लिए भी मजबूर किया.

Advertisement

पीड़िता ने अपनी मां को पिता के इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया तो उसने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की. इसके बाद आरोपी के खिलाफ POCSO और रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी शख्स साल 2019 में अफ्रीका गया था और 2024 में वापस लौट आया. इंडिया टुडे से जुड़े ब्रजेश दोषी की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग बच्ची की मां ने घटना के बारे में गणदेवी पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और POCSO (Protection of Children from Sexual Offenses Act) के तहत केस दर्ज किया है. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया.

Advertisement
घर में अकेले होने पर पिता ने रेप किया

महिला ने पुलिस को बताया कि वो अपनी जॉब के लिए सुबह घर से निकल जाती हैं. इस दौरान उनकी बेटी और पति घर पर अकेले होते थे. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ कई दफा बलात्कार किया. महिला का आरोप है कि पिछले महीने की 9, 10 और 11 तारीख को भी आरोपी ने लगातार उनकी बच्ची के साथ रेप किया. यहां तक कि किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. अपराध किसी के सामने न आए, इसके लिए आरोपी ने बच्ची को गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाईं, जिससे वो गर्भवती होेने से बच जाए.

पिता की बर्बरता से परेशान बच्ची ने 30 मई के रोज अपनी मां को सारी आपबीती बताई. पीड़िता की मां ने बिना किसी देरी के पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आ गई. केस दर्ज होने की सूचना आरोपी को मिली तो वो फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो: ब्लूमबर्ग ने RBI की सोना बेचने वाली खबर पर अब क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement