The Lallantop

जनगणना करने निकले प्रिंसिपल का महिला टीचर से झगड़ा हुआ, पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी

Gujarat के Ahmedabad में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को महिला टीचर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मृतक प्रिंसिपल की पत्नी भी थी. आरोपी ने पत्नी की हत्या नहर के किनारे सुनसान इलाके में की.

Advertisement
post-main-image
गुजरात में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी टीचर पत्नी की हत्या कर दी. (फोटो- इंडिया टुडे )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अहमदाबाद में एक सरकारी प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी, जो प्राइमरी स्कूल की टीचर थीं, को जनगणना की ड्यूटी के दौरान हत्या कर नहर के पास उसकी लाश को जलाने की कोशिश की।
  • पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी प्रिंसिपल और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू झगड़ा और पारिवारिक कलह चल रही थी, जिसके कारण विवाद बढ़ा और हत्या हुई।
  • आरोपी प्रिंसिपल ने मृतका की हत्या करना स्वीकार कर पुलिस को खुद थाने में सूचना दी, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई और जांच जारी है।

अहमदाबाद में सरकारी स्कूल के एक प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी की हत्या उस वक्त कर दी, जब दोनों जनगणना की ड्यूटी पर निकले थे. आरोपी ने महिला की लाश भी जलाने की कोशिश की. मृतक महिला प्राइमरी स्कूल की टीचर थी. पुलिस ने उसकी लाश को एक नहर के पास से बरामद किया. आरोपी प्रिंसिपल ने खुद थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच में वही आरोपी निकला.

Advertisement

मृतक टीचर की पहचान 45 साल की रीना जाला के तौर पर हुई है, जो चालोडा प्राइमरी स्कूल में टीचर थीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार, 3 जून को रीना अपने प्रिंसिपल पति बलदेव के साथ स्कूटर पर जनगणना के काम से निकली थीं. बीच रास्ते में दोनों के बीच बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि कथित तौर पर प्रिंसिपल ने रीना की हत्या कर दी. 

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पत्नी को चालोडा और केलियावासना इलाके के बीच में एक सुनसान नहर के पास ले गया. स्कूटर को झाड़ियों के पास खड़ा किया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर पत्थर से तब तक हमला किया, जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई. यही नहीं, पुलिस से बचने के लिए प्रिंसिपल ने महिला के शव को पेट्रोल से जलाने की भी कोशिश की.

Advertisement

वारदात के बाद आरोपी प्रिंसिपल अपने घर पहुंचा. परिजनों को रीना के लापता होने और फोन बंद होने की झूठी कहानी बताई. फिर खुद ही पुलिस स्टेशन में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

नहर के पास मिली लाश

जांच के दौरान ही पुलिस को एक किसान ने सूचना दी कि चालोडा और केलियावासाना के बीच नहर के पास एक लाश मिली है. सूचना के आधार पर ढोलका पुलिस सर्विलांस स्क्वाड और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की. जांच की कड़ी में आरोपी प्रिंसिपल से भी पूछताछ की गई. पुलिस की पूछताछ से घबरा कर आरोपी ने पत्नी की हत्या की बात कबूल ली. इसके बाद गुरुवार, 4 जून को उसकी गिरफ्तारी की गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कपल के रिश्ते को लेकर भी पड़ताल की. पता चला कि दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू झगड़ा चल रहा था. इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी. कई दफा पारिवारिक कलहों में वो खुद को अकेला महसूस करने लगता था.

Advertisement

वीडियो: खान सर के खिलाफ FIR दर्ज हुई

Advertisement