The Lallantop

भारत को अंडमान सागर में गैस का एक और कुआं मिला, हरदीप पुरी ने दी बधाई

इंडियन ऑयन ने शेयर बाजारों को दी गई एक नियामक फाइलिंग में बताया कि विजयपुरम-3 नाम का यह कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से करीब 15 किलोमीटर दूर 355 मीटर की गहराई पर में खोदा गया है.

Advertisement
post-main-image
ऑयल इंडिया लिमिटेड सरकारी तेल कंपनी है (फोटो क्रेडिट: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान सागर के किनारे 15 किलोमीटर दूर 355 मीटर गहरे विजयपुरम-3 कुएं में प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार खोजा है जिसकी पुष्टि खुदाई के दौरान हुई है।
  • यह खोज भारत सरकार की अपतटीय बेसिनों में तेल-गैस के कुओं का पता लगाने की योजना और क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन भंडारों के दोहन की आवश्यकता के चलते की गई है।
  • प्राकृतिक गैस की पुष्टि के बाद ऑयल इंडिया लिमिटेड गैस के नमूने लेकर आगे की जानकारी जुटा रही है और इससे देश के ऊर्जा स्रोतों में वृद्धि की संभावना है।

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने 5 जून को कहा है कि उसे अंडमान सागर के किनारे उथले पानी में प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार मिला है. कंपनी ने बताया कि उसे ये गैस तीसरे कुएं की खुदाई के दौरान मिली. नए कुएं में हाइड्रोकार्बन मिलने की पुष्टि हुई है. जब किसी कुएं की खुदाई के दौरान हाइड्रोकार्बन मिलने की पुष्टि होती है तो माना जाता है कि वहां कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस या दोनों चीजों के भंडार हो सकते हैं.

Advertisement

पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने ऑयल इंडिया को एक्स पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, "यह बताते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है कि ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से 15 किलोमीटर दूर 355 मीटर की गहराई पर खोदे गए कुएं ‘श्री विजयपुरम-3’ में प्राकृतिक गैस की उपस्थिति पाई गई है. 

उन्होंने आगे लिखा कि सरकार ने अपतटीय बेसिनों में तेल-गैस के कुओं का पता लगाने की योजना बनाई है ताकि हमारे हाइड्रोकार्बन भंडार का पूर्ण दोहन किया जा सके.

Advertisement

क्या करती है ऑयल इंडिया लिमिटेड?

ऑयल इंडिया लिमिटेड सरकारी तेल कंपनी है. यह तेल और गैस बेचने के अलावा कच्चे तेल और नैचुरल गैस का पता लगाती है. इसके लिए कुओं की खुदाई करती है. तेल और गैस का उत्पादन करती है. इसके अलावा कंपनी भारत और दूसरे देशों में नए तेल और गैस के भंडारों की तलाश में भी निवेश करती है. ऑयल इंडिया लिमिटेड को महारत्न कंपनी का दर्जा मिल चुका है. 

कंपनी ने शेयर बाजारों ( बीएसई और एनएसई को) को दी गई एक नियामक फाइलिंग में बताया कि विजयपुरम-3 नाम का यह कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से करीब 15 किलोमीटर दूर 355 मीटर की गहराई पर में खोदा गया है. कंपनी ने कहा कि इस बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए गैस के नमूने लिए जा रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: Rishabh Pant की Test Vice-Captaincy क्यों गई? Gautam Gambhir ने बताई वजह

Advertisement